रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में पदस्थ एएसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर को प्रतिनियुक्ति पर एसीबी-ईओडब्ल्यू में पदस्थ किया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने जारी किया है। सूची में 4 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल है।
जारी आदेश के अनुसार:

अविनाश ठाकुर, एएसपी रायपुर को एसीबी–ईओडब्ल्यू में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है।
मिलिंद पाण्डे, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) महासमुंद को ईओडब्ल्यू–एसीबी में भेजा गया है।
मनीष तंबोली, निरीक्षक जांजगीर-चांपा को एसीबी–ईओडब्ल्यू में पदस्थ किया गया है।
वहीं, आरक्षक के. सागर, जिला दुर्ग से प्रतिनियुक्ति पर एसीबी–ईओडब्ल्यू में भेजे गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, शासन का यह कदम विभाग में अनुभवी और जांच-पड़ताल में दक्ष अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
गौरतलब है कि एसीबी–ईओडब्ल्यू राज्य में भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों की रोकथाम के लिए गठित विशेष एजेंसी है, जो पिछले कुछ वर्षों में कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच कर चुकी है।
नई तैनाती के बाद उम्मीद की जा रही है कि राज्य में भ्रष्टाचार निरोधक कार्यवाही की गति और प्रभावशीलता में और वृद्धि होगी।























