CBI की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए DIG हरचरण सिंह भुल्लर

0
95

रोपड़ । पंजाब के रोपड़ जिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए DIG हरचरण सिंह भुल्लर को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी की शिकायत पर की गई।

कारोबारी की शिकायत पर हुआ ट्रैप

जानकारी के अनुसार, स्क्रैप कारोबारी ने शिकायत दी थी कि DIG हरचरण सिंह भुल्लर उसके अवैध कार व्यापार को जारी रखने के लिए मासिक रिश्वत मांग रहे थे। शुरू में उन्होंने 2 लाख रुपए मांगे, लेकिन बाद में यह राशि बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी। कारोबारी की शिकायत पर CBI ने विशेष जाल बिछाया और चंडीगढ़ में DIG भुल्लर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

 

CBI को लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें

CBI को पहले से ही इस अफसर के खिलाफ भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन सबूत न होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। शिकायत दर्ज होने के बाद एजेंसी ने निगरानी और ट्रैप ऑपरेशन की विस्तृत योजना बनाई। गिरफ्तारी के बाद CBI टीम ने भुल्लर के घर और दफ्तर पर छापेमारी की, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन से जुड़ी फाइलें बरामद की गई हैं।

 

2007 बैच के IPS अफसर हैं भुल्लर

DIG हरचरण सिंह भुल्लर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले वे कई जिलों में एसएसपी रह चुके हैं। उनकी तैनाती के दौरान रोपड़ रेंज में अवैध कार कारोबार और चेचिस नंबर बदलकर स्क्रैप वाहनों की बिक्री जैसे मामलों की शिकायतें मिली थीं। बताया जा रहा है कि वे इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों से मासिक वसूली कर रहे थे।

CBI की पूछताछ जारी

CBI ने भुल्लर को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें अपने मुख्यालय ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि क्या इस नेटवर्क में अन्य अधिकारी या स्थानीय कारोबारी भी शामिल हैं।

इस कार्रवाई को पंजाब में CBI की हालिया सबसे बड़ी एंटी-करप्शन सफलता माना जा रहा है। एजेंसी सूत्रों के अनुसार, आगे और भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर शिकंजा कस सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here