कीर्ति आजाद जैसे लोगों के लिए नियम-कानून का कोई महत्व नहीं- BJP

0
109

दिसंबर 17, नई दिल्ली:

 बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लोकसभा में एक TMC सांसद पर ई-सिगरेट पीने के आरोप के मामले में नया मोड़ आया है। भाजपा ने अब एक वीडियो सार्वजनिक करते हुए दावा किया है कि वो आरोपी टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद हैं।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के एक्स

 पर कीर्ति आजाद का एक वीडियो साझा कर लिखा- भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद के अंदर ई-सिगरेट पीने का आरोप जिस पर लगाया है, वो कोई और नहीं बल्कि टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद हैं। उनके जैसे लोगों के लिए नियम और कानून का कोई महत्व नहीं है।

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा- सोचिए, सदन में हाथ में ई-सिगरेट छिपाकर रखना कितनी बेशर्मी की बात है। धूम्रपान भले ही गैरकानूनी न हो, लेकिन संसद में इसका इस्तेमाल करना सरासर अस्वीकार्य है। ममता बनर्जी को अपने सांसद के इस दुर्व्यवहार पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here