प्रधानमंत्री आवास योजना : लंबित आवासों के निर्माण हेतु डोर टू डोर अभियान व जन चौपाल

0
50

कोंडागांव । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों के लंबित आवासों के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण कराने एवं हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिला पंचायत कोंडागांव द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिला पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून 2025 से 17 जुलाई 2025 तक जिले के सभी संबंधित ग्राम पंचायतों में ‘डोर टू डोर अभियान‘ एवं जन चौपाल और शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक हितग्राहियों से घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत हितग्राहियों की समस्याओं का पंचायत स्तर पर निराकरण किया जाएगा तथा लंबित आवासों के शीघ्र निर्माण के लिए मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही अभियान की प्रगति की जानकारी नियमित रूप से जिला पंचायत कार्यालय को भेजी जाएगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशानुसार कोई भी पात्र हितग्राही आवास से वंचित न रहे तथा स्वीकृत आवासों का निर्माण समय पर पूर्ण हो, इसके लिए यह अभियान महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन सभी हितग्राहियों से अपील करता है कि वे अपने संबंधित ग्राम पंचायत में आयोजित जन चौपाल शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्या का समाधान कराएं और आवास निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here