नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक गिरफ्तार

0
20

बलरामपुर । जिले की डिंडो पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार पंडो (25 वर्ष), निवासी ग्राम महादेवपुर खुटरापारा के रूप में हुई है। आरोपी पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से भगाने और उसके साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिंडो चौकी में पीड़िता के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और इस दौरान उसका शारीरिक शोषण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

डिंडो पुलिस ने बताया कि नाबालिग और उसके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here