मंत्री के काफिले पर पत्थर गिरा, जांच में बच्चों की शरारत निकली वजह

0
12

कोरबा । मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले में खड़ी एक गाड़ी पर अचानक पत्थर गिरने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान आसपास मौजूद चार नाबालिग बच्चों को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया गया। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि यह कोई सुनियोजित पथराव नहीं था, बल्कि बच्चे पास में खेल रहे थे और खेल-खेल में उछाला गया पत्थर अनजाने में गाड़ी से टकरा गया।

मामले की जानकारी मिलने पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने स्वयं पुलिस चौकी में फोन कर बच्चों को छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने इसे बच्चों की मासूम हरकत बताते हुए किसी तरह की सख्त कार्रवाई से बचने की बात कही।

चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर के अनुसार, घटना में किसी साजिश या सुरक्षा चूक के संकेत नहीं मिले हैं। पूछताछ के बाद सभी बच्चों को छोड़ दिया गया है।

हालांकि एहतियात के तौर पर कार्यक्रम स्थल और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here