खेलते-खेलते बुझ गई मासूम की जिंदगी, कुएं में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत

0
52

कोरबा । जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम प्रशांत यादव की कुएं में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते सभी बच्चे पास ही स्थित खुले कुएं की ओर चले गए और नहाने लगे। इसी दौरान प्रशांत संतुलन खोकर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद अन्य बच्चे घबरा गए और तुरंत मदद के लिए आसपास के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के समय प्रशांत के माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। जैसे ही उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली, परिवार में कोहराम मच गया और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मामले की पुष्टि करते हुए मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि बच्चा अन्य बच्चों के साथ कुएं में नहाने गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने खुले कुओं की सुरक्षा और बच्चों की निगरानी को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here