पीडीएस दुकान पर चोरों का धावा: 30 हजार से ज्यादा का राशन पार

0
109

अंबिकापुर । सरकारी राशन व्यवस्था को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने ग्राम कोरजा स्थित पीडीएस दुकान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 13 क्विंटल चना, 4 क्विंटल शक्कर और 7 क्विंटल चावल लेकर फरार हो गए। चोरी गई राशन सामग्री की कुल कीमत लगभग 30 हजार 800 रुपये आंकी गई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 7 जनवरी की रात की है। सुबह जब पीडीएस दुकान खोली गई तो ताले टूटे मिले और अंदर रखा पूरा राशन गायब था। इसके बाद पीडीएस संचालक एवं प्रार्थी शिवनारायण सिंह ने लखनपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 331(4), 305A एवं 305E बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कोसगां, केवरा और कुंवरपुर क्षेत्रों में इसी तरह की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों को देखते हुए किसी संगठित गिरोह की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल लखनपुर पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here