आदिवासी समुदाय की जीवनशैली, कला, भाषा और परंपराएं देश और प्रदेश की अनमोल धरोहर : विधायक भावना बोहरा

0
174

पंडरिया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोड़वाना भवन रणवीरपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि संघर्ष, साहस और स्वाभिमान आदिवासी समाज की सच्ची पहचान है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने हमेशा कठिन परिस्थितियों में भी अपनी परंपराओं, संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजकर रखा है, जो आज पूरे देश और प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही आदिवासी हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं और प्रयास आदिवासी समाज के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। विधायक बोहरा ने कहा- “आदिवासी समुदाय की जीवनशैली, कला, भाषा, देव-पूजा, उत्सव, नृत्य और परंपराएं हमारे देश और प्रदेश की अनमोल धरोहर हैं।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here