कोरिया जिले की दो प्रतिभाओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

0
69

कोरिया । राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग, रायपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की उपस्थिति रही।

इस समारोह में बच्चों के संरक्षण एवं उनके सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कोरिया जिले से चयनित एक बाल गृह निवासी होनहार बालक एवं एक समर्पित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने बाल गृह के बच्चे की सराहना करते हुए कहा, कोरिया प्रवास के दौरान तुम्हारा बनाया हुआ बुके मुझे प्राप्त हुआ था। वह बहुत सुंदर था। तुम वाकई बहुत अच्छा बनाते हो।

सम्मान प्राप्त कर लौटने के पश्चात दोनों प्रतिभाओं ने जिले के कलेक्टर संजय त्रिपाठी से भेंट की। कलेक्टर त्रिपाठी ने बच्चों से कार्यक्रम की जानकारी ली और उन्हें कोरिया जिले का नाम रोशन करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी जगदेव प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता, बाल गृह अधीक्षक चंद्रेश सिंह सिसोदिया तथा बाल कल्याण अधिकारी सुनील शर्मा भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here