अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

0
27

अंबिकापुर सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर 13 विधि से संघर्षरत बाल अपचारी फरार हो गए। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी।

पुराना दरवाजा तोड़कर भागे बाल अपचारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात अपचारी बालकों ने संप्रेक्षण गृह का पुराना दरवाजा तोड़कर परिसर से फरार होने की योजना बनाई। घटना के बाद प्रबंधन ने तत्काल गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फरार बालकों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

इससे पहले 23 जून को भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हो गए थे। उस मामले में पुलिस अधिकांश बालकों को पकड़ने में सफल रही थी, जबकि दो अपचारी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

लगातार दूसरी बार एक साथ 13 अपचारी बालकों के फरार होने से संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार बालकों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here