अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 105 पौवा देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

0
87

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डी.डी. नगर थाना क्षेत्र से एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 105 पौवा देशी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 10,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 6 जून 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि सरोना स्थित शक्ति घाट के पास एक महिला अवैध रूप से शराब बेच रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देशन में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर महिला को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम नेहा कण्डरा निवासी सरोना, डी.डी. नगर बताया।

तलाशी के दौरान महिला के पास रखी बोरी से 105 पौवा देशी शराब बरामद हुई। शराब रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 359/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी:
नेहा कण्डरा (24 वर्ष), पति गुलाब कण्डरा, निवासी सरोना, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here