एनडीपीएस मामलों में जब्त नशीले पदार्थों का सिलतरा पावर प्लांट में नष्टीकरण

0
9

रायपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जोन अंतर्गत विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त प्रतिबंधित नशीले पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई सिलतरा स्थित पावर प्लांट में निर्धारित सुरक्षा मानकों और कानूनी प्रक्रियाओं के तहत संपन्न हुई।

पुलिस के अनुसार, लंबे समय से थानों के मालखानों में सुरक्षित रखे गए मादक पदार्थों का सक्षम प्राधिकारी के निर्देश पर निस्तारण किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान सभी अभिलेखों का सत्यापन कर सामग्री को वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।

नष्टीकरण की कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में पुलिस उपायुक्त संदीप कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।

कार्रवाई के दौरान कुल 83 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट किए गए, जिनमें 194.242 किलोग्राम गांजा, 1,06,652 टैबलेट/कैप्सूल, 337.64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 29 ग्राम कोकीन शामिल है।

जनसुरक्षा और पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखते हुए इन मादक पदार्थों को पर्यावरण विभाग की अनुमति के बाद पावर प्लांट की भट्ठी (फर्नेस) में जलाकर नष्ट किया गया। इस कार्रवाई से मालखानों में स्थान खाली होने के साथ जब्त सामग्री के बेहतर प्रबंधन में भी सुविधा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here