कोलकाता में तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम ढहा, कई मजदूर मलबे में दबे, 18 घायल

0
4

कोलकाता ताराताला इलाके में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम अचानक ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 18 मजदूर घायल हुए हैं, जबकि 40 से 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त निर्माण कार्य जारी था। इसी दौरान शेड का ढांचा अचानक भरभराकर गिर गया। लोहे के भारी बीम और कंक्रीट स्लैब गिरने से कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ), दमकल विभाग और राज्य की आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीम मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग, गैस कटर, ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद ले रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मलबे के नीचे से लोगों के मदद के लिए पुकारने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।

प्रारंभिक जांच में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here