फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का 100वां आयोजन रविवार को, देशभर में 50 हजार साइकिल चालक होंगे शामिल

0
6
Nby

रायपुर । देश में फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ अभियान रविवार को अपना 100वां आयोजन पूरा करने जा रहा है। इस खास मौके पर देशभर में साइकिल रैलियों का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया महाराष्ट्र के पुणे स्थित पिंपरी-चिंचवड़ से इस कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे। आयोजन में करीब 50 हजार साइकिल चालकों के शामिल होने की संभावना है।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत दिसंबर 2024 में नई दिल्ली के 250 स्थानों पर महज 500 प्रतिभागियों के साथ हुई थी। धीरे-धीरे यह पहल देशभर में लोकप्रिय होती गई और अब तक लाखों लोग इससे जुड़ चुके हैं।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

अभियान का 100वां आयोजन भारत में ओलंपिक आंदोलन को समर्पित होगा। इस बार इसकी थीम ‘#IndiaReadyForOlympics’ रखी गई है। इसके तहत देश के प्रत्येक जिले में युवा और माई भारत के सहयोग से साइकिल रैली में हिस्सा लेंगे।

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़’ के संदेश से प्रेरित है। इसका उद्देश्य लोगों को रोजाना कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

मंत्रालय का कहना है कि यह अभियान केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए खेलों में नैतिकता, खिलाड़ियों की भागीदारी और सभी को समान अवसर देने की भावना को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही, यह पहल देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और भारत के उज्ज्वल खेल भविष्य की दिशा में लोगों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here