‘मैसा’ से निधि सिंह का दमदार पोस्टर रिलीज, निडर अंदाज ने बढ़ाई फिल्म की उत्सुकता

0
3

रश्मिका मंदाना स्टारर ‘मैसा’ (Mysaa) साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही खास उत्साह बना हुआ है, और अब मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर इस उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

निधि सिंह के जन्मदिन के अवसर पर मेकर्स ने फिल्म से उनका थ्रिलिंग कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर में निधि सिंह आंखों में गुस्सा और निडर अंदाज के साथ नजर आ रही हैं, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है।

पोस्टर साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा कि हर आत्मा को कोमल बनने के लिए नहीं बनाया जाता, कुछ संघर्षों को झेलकर मजबूत बनने के लिए जन्म लेते हैं। साथ ही उन्होंने निधि सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं। ‘मैसा’ आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है।

मेकर्स का दावा है कि फिल्म दमदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना के नए अवतार के जरिए दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देगी। फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here