राहुल गांधी बिहार दौरा: गया एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

0
141

 

राहुल गांधी बिहार दौरा: गया एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

राहुल गांधी गया पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। दशरथ मांझी को दी श्रद्धांजलि, राजगीर में ओबीसी व महिला संवाद में हुए शामिल, शाम को दिल्ली रवाना हुए।

राहुल गांधी बिहार दौरा: गया एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ! तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ!
तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!

राहुल गांधी गया पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। दशरथ मांझी को दी श्रद्धांजलि, राजगीर में ओबीसी व महिला संवाद में हुए शामिल, शाम को दिल्ली रवाना हुए।

गया/बिहार :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिवसीय बिहार दौरे पर शनिवार को गयाजी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका माला-फूल पहनाकर भव्य स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए थे। राहुल गांधी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से राजगीर के लिए रवाना हुए। राजगीर जाने से पहले वे “माउंटेन मैन” के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी के गांव गहलौर घाटी पहुंचे, जहां उन्होंने मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद राहुल गांधी राजगीर स्थित कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने “ओबीसी संवाद कार्यक्रम” में भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया।

राजगीर से लौटने के बाद गया के एक होटल सभागार में आयोजित “महिला संवाद” कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने महिलाओं से सीधे संवाद किया।

दौरे के अंत में राहुल गांधी देर शाम गयाजी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here