
रायपुर। राजधानी में चाकूबाजी और हथियारबाजी पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत टिकरापारा पुलिस ने एक युवक को अवैध धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित सार्वजनिक स्थान पर लोगों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संतोषी नगर चौक से भाठागांव जाने वाले मार्ग पर एक युवक हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना टिकरापारा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर निगरानी की, जहां एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को धमकाता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोपित ने बचने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया और उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान थलेन्द्र साहू (20 वर्ष) निवासी ग्राम सरवदा, चौकी बिरेंझर, थाना कुरुद, जिला धमतरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 465/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, लोगों को डराने-धमकाने और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
View this post on Instagram
जज साहब के घर गई बिजली, अंधेरे में डूब गया पूरा कस्बा! चित्रकूट की घटना पर उठे बड़े सवाल
अमेरिका में ‘डॉग नैनी’ बनी हाई-प्रोफाइल नौकरी, कुत्तों की देखभाल से करोड़ों की कमाई!
राज्य कोटे पर डाका! फर्जी निवास प्रमाणपत्र से अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती का खेल बेनकाब
क्रिकेट सट्टे पर पुलिस का यॉर्कर, आरोपी सट्टेबाज सीधे पवेलियन- नकदी और बाइक जब्त
साजिश का जाल, समय रहते वार: दिल्ली पुलिस ने 9 संदिग्धों को दबोचकर टाला बड़ा खतरा



















