साइबर ठगी के खिलाफ सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस का अभियान, 7 थीम से लोगों को किया जाएगा जागरूक

0
6

सारंगढ़-बिलाईगढ़ ऑनलाइन ठगी और बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भी शुरू किया गया है। अभियान के तहत पुलिस सात अलग-अलग थीम के माध्यम से आम लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताएगी।

विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक जागरूकता

जिले के एसपी सुनील शर्मा ने प्रेसवार्ता में अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग आयु वर्ग और जरूरत के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों को डिजिटल सतर्कता तथा साइबर सुरक्षा के बुनियादी उपायों की जानकारी दी जाएगी। वहीं बैंक और वित्तीय संस्थानों में UPI फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल जैसे साइबर अपराधों को लेकर टाउन हॉल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सोशल मीडिया और QR कोड से भी जागरूकता

पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचा रही है। इसके तहत साइबर जागरूकता सेल्फी और QR कोड के माध्यम से जरूरी सुरक्षा संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।

OTP और बैंकिंग जानकारी साझा न करें

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना जांचे भरोसा न करें। OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

पुलिस का कहना है कि डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देना साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here