शासकीय पॉलिटेक्निक कोरिया में 91.30 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश

0
239

शासकीय पॉलिटेक्निक कोरिया में 91.30 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश

कोरिया। शासकीय पॉलिटेक्निक कोरिया में प्रवेश सत्र 2026 के दौरान विद्यार्थियों का संस्था के प्रति अच्छा रुझान देखने को मिला है। संस्था में उपलब्ध कुल 92 सीटों में से 84 सीटों पर प्रवेश हो चुका है, जो 91.30 प्रतिशत है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में उपलब्ध 31 में से 31 सीटें तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 30 में से 30 सीटें पूर्णतः भर चुकी हैं। वहीं सिविल इंजीनियरिंग में 31 में से 23 सीटों पर प्रवेश हुआ है।

संस्था के प्राचार्य श्री मोनेश कुमार गजेंद्र ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि प्रवेश के मामले में छत्तीसगढ़ के 38 शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में रिक्त सीटों की स्थिति के आधार पर शासकीय पॉलिटेक्निक कोरिया ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है, जबकि पूरे सरगुजा संभाग में संस्था द्वितीय स्थान पर रही है।

प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि संस्था के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास और संस्था के प्रति बढ़ते विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में शासकीय पॉलिटेक्निक कोरिया तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करेगा।

प्रवेश की स्थिति:
इलेक्ट्रिकल — 31/31 (100%)
मैकेनिकल — 30/30 (100%)
सिविल — 23/31 (74.19%)

कुल — 84/92 (91.30%)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here