दिल्ली के चित्तरंजन पार्क पहुंचे विवेक अग्निहोत्री, माँ काली का लिया आशीर्वाद

0
80

द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर को होगी रिलीज, बढ़ी दर्शकों की उत्सुकता

नई दिल्ली । निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म द बंगाल फाइल्स के थिएटर रिलीज की तैयारी में हैं। इससे पहले वे द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी चर्चित व वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्में दे चुके हैं, जिनसे राष्ट्रीय स्तर पर बहस और चर्चा हुई थी। अब उनकी अगली कड़ी द बंगाल फाइल्स है, जो इतिहास के उन पन्नों को सामने लाएगी जिन्हें लंबे समय तक छिपाकर रखा गया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

फिल्म की घोषणा और ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही यह चर्चा और विवादों के केंद्र में आ चुकी है। रिलीज डेट नजदीक आने के साथ उत्सुकता और बढ़ गई है। हाल ही में विवेक अग्निहोत्री दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने बंगाली संस्कृति के केंद्र चित्तरंजन पार्क का दौरा किया और वहां स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर में दर्शन किए। इस मौके पर उन्हें मंदिर के अध्यक्ष के साथ तस्वीर खिंचवाते भी देखा गया।

 

द बंगाल फाइल्स का विषय बेहद गंभीर है। इसमें हिंदुओं के नरसंहार, डायरेक्ट एक्शन डे और उसके बाद की घटनाओं को पर्दे पर उतारा जाएगा। विवेक ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर लोगों से आग्रह किया था कि वे इस फिल्म को देखें और बंगाल के वास्तविक इतिहास को समझें।

 

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है और निर्माण अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने मिलकर किया है। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।

द बंगाल फाइल्स विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स पहले ही बड़ी चर्चा बटोर चुकी हैं। अब तीसरी फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here