स्कूल में सोमवार से शनिवार तक ड्रग्स प्रोडक्शन, रविवार को सप्लाई…

0
126

7 किलो अल्प्राजोलम और 20 लाख नकद जब्त, डायरेक्टर और उसके 2 साथी गिरफ्तार

हैदराबाद । तेलंगाना की राजधानी में ब्रेकिंग बैड के प्लॉट जैसी सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के बोवेनपल्ली इलाके में स्थित मेडहा स्कूल में पढ़ाई नहीं, बल्कि ड्रग्स का धंधा चल रहा था। रूम नंबर-6 समेत तीन कमरों को पूरी तरह छात्रों और स्टाफ से प्रतिबंधित कर दिया गया था, क्योंकि वहीं पर अल्प्राजोलम जैसी खतरनाक दवा का निर्माण हो रहा था।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

स्कूल की आड़ में रैकेट

यह स्कूल सातवीं तक की कक्षाओं में लगभग 130 छात्रों को पढ़ा रहा था। यहां मौजूद केमिस्ट्री लैब का इस्तेमाल बच्चों के प्रयोगों के लिए नहीं बल्कि ड्रग्स बनाने के लिए किया जा रहा था। लैब में 8 रिएक्टर, 8 ड्रायर और अन्य उपकरण लगे थे।

मास्टरमाइंड निकला डायरेक्टर

पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड स्कूल का डायरेक्टर मलेला जया प्रकाश गौड़ है। वह सोमवार से शनिवार तक ड्रग्स तैयार करवाता और रविवार को सप्लाई करता था। पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

भारी मात्रा में जब्ती

छापे में पुलिस ने 7 किलो अल्प्राजोलम, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है, बरामद की। इसके साथ ही 20 लाख रुपए नकद और अन्य रसायन भी जब्त किए गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here