आदि कर्मयोगी अभियान के तहत हुआ ग्राम सभा का आयोजन

0
88

सूरजपुर । आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आज ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने भाग लेकर योजना के उद्देश्य और कार्यान्वयन पर चर्चा की।

इस अभियान का लक्ष्य आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ जल, बिजली, आजीविका, डिजिटल कनेक्टिविटी एवं सांस्कृतिक संरक्षण द्वारा आदिवासी समुदाय के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। ग्राम सभा में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

इस मौके पर ग्राम वासियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और ग्राम विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। ग्राम सभा में ग्राम योजना, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जल-संपदा जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के समावेशी, उत्तरदायी और पारदर्शी शासन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here