उत्तराखंड: राज्य की पहली हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन

0
179

इस अल्ट्रा मैराथन को ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन’ नाम दिया गया है। इस ऐतिहासिक दौड़ में 100 से अधिक अल्ट्रा धावकों ने हिस्सा लिया।

02 नवम्बर 2025, पिथौरागढ़:

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में राज्य की पहली हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन, जिसे ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन’ नाम दिया गया, ने हाल ही में आदि कैलाश के पवित्र और दुर्गम क्षेत्र में सफलतापूर्वक अपनी शुरुआत की। राज्य की पहली हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन से राज्य के साहसिक पर्यटन के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मैराथन में अल्ट्रा धावकों ने हिस्सा लिया, जिनका जोश और हौसला शून्य से 7° सेल्सियस के कड़ाके की ठंड में भी देखने लायक था।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

बताते चलें कि यह मैराथन उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी और इसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here