भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को किया जा रहा परेशान। Deadline : 02 NOV, X-HANDLE POST 02 नवंबर, बाबूलाल आरोप, फाइलभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों को परेशान किया जा रहा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मरांडी ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं, उन्हें चुप कराने, परेशान करने और आतंक फैलाने का काम कुछ बेईमान अफ़सर कर रहे हैं और गैर-संवैधानिक डीजीपी ने तो इसे धंधा बना कर रख दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यह आरोप लगाया कि यह सारा गैरकानूनी खेल सीएम हेमंत सोरेन के संरक्षण में उनके इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने सीआईडी में एसआईटी के नाम पर ज़मीन के मामलों की जाँच के नाम पर मची लूट की चर्चा करते हुए किसी ईमानदार ऑफ़िसर से भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की पूरी प्रॉपर्टी की जाँच कराने की मांग की ताकि जनता को भी पता चले कि इन्होंने कितनी काली कमाई की है। श्री मरांडी ने सीएम को सुझाव दिया कि भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को मात्र सस्पेंड करने की बजाय उन्हें सीधे जेल भेजा जाए।

























