रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव का आज तीसरा दिन है। नवा रायपुर मेंं आयोजित राज्योत्सव के कार्यक्रम में दूसरे दिन कल राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह रजत जयंती वर्ष बीते हुए सफर को याद करने और भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का अवसर है।


राज्यपाल ने कहा कि,
पिछले पच्चीस वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, बिजली, सड़कों और संस्कृति सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिन इलाकों में कभी डर और हिंसा थी, वहां आज सड़कों का निर्माण हो रहा है, स्कूल खुल रहे हैं और बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट है।
राज्योत्सव में कल प्रख्यात गायक आदित्य नारायण और पद्मश्री डोमार सिंह सहित अन्य कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

























