IGI एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी समस्या, 100 से ज्यादा फ्लाइट लेट…

0
146

नई दिल्ली । दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई एयरपोर्ट) पर शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी की वजह से हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं। आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी आई है। इस कारण 100 से ज्यादा उड़ानों में देरी हो गई।

अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम समस्या को ठीक करने में जुटी है। बता दें कि देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में शुमार दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना करीब 1,500 उड़ानें संचालित होती हैं।स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइनों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

सूत्रों के मुताबिक, ऑटोमेटिक मैसेज स्विच करने वाले सिस्टम (AMSS) में गड़बड़ हो गई। यह ऑटो ट्रैक सिस्टम के लिए जानकारी देता है, जो फ्लाइट्स की प्लानिंग शेयर करता है।

इस सिस्टम में गड़बड़ी आने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को अब उड़ानों के प्लान मैनुअली तैयार करने पड़ रहे हैं, जिससे प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है, इसलिए कई उड़ानें देर से उड़ान भर रही हैं। है। इससे एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ गया और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘एयर ट्रैफिक कंट्रोल डेटा को सपोर्ट करने वाली ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस) में तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में देरी हो रही है। फिलहाल कंट्रोलर उड़ान योजनाओं को मैन्युअल रूप से प्रोसेस कर रहे हैं, जिससे कुछ देरी हो रही है। तकनीकी टीमें सिस्टम को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here