परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने बेटे का रखा बेहद खूबसूरत नाम, दिखाई पहली झलक

0
59

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस परीणिति चोपड़ा और उनके पति व आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इस साल एक बेटे के माता-पिता बने हैं।

20 अक्टूबर 2025 को कपल के घर एक नन्हे राजकुमार ने जन्म लिया जिसके जन्म के लगभग एक महीने बाद अब परिणीति और राघव ने अपने बेटे की पहली झलक और उसका नाम रिवील कर दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी शेयर की।

बेटे का नाम रखा ‘नीर’

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर में परिणीति और राघव अपने बेटे के पैरों को चूमते दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों ने उसके नन्हे कदमों को हांथों में पकड़ा हुआ है।

दोनों प्यार से बच्चे को स्नेह करते दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा- जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्- तत्र एव नीर। हमारे हृदय को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम रखा ‘नीर’ जिसका अर्थ है- शुद्ध, दिव्य और असीम।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here