राम चरण का ‘चिकिरी’ स्टेप हुआ वायरल, दुनियाभर में छाया नया डांस क्रेज

0
103

मुंबई । राम चरण ने एक बार फिर ग्लोबल पॉप-कल्चर की दुनिया में तहलका मचा दिया है। RRR के ऑस्कर जीतने वाले गाने नाटू नाटू के बाद अब एक्टर का नया डांस हुक-स्टेप “चिकिरी” इंटरनेशनल सेंसेशन बन गया है। सोशल मीडिया, इन्फ्लुएंसर पेज और शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म पर हर जगह इसकी धूम है, और यह बेहद तेज़ी से दुनिया भर में वायरल हो रहा है।

चिकिरी स्टेप, जो एक ज़ोरदार फुट-स्टॉम्प और स्विश वाला डांस मूव है, रिलीज़ के तुरंत बाद ही भारत में छा गया था। लेकिन कुछ ही दिनों में ये देश की सीमाओं से बाहर निकलकर पूरी दुनिया में फैल गया। अमेरिका के डांस क्रिएटर्स ने इसे सबसे पहले अपनाया, और इसे हाई-एनर्जी टिकटॉक चैलेंज का हिस्सा बना दिया। न्यूयॉर्क के डांस स्टूडियो के प्रोफेशनल डांसर्स से लेकर कैलिफ़ोर्निया के कॉलेज ग्रुप्स तक, चिकिरी चैलेंज आज ग्लोबल डांस कल्चर का नया ट्रेंड बन चुका है।

(नेपाल, जापान, भूटान, तिब्बत)

https://x.com/saicharan775/status/1990706056440488303?s=48&t=QFPSBF-Cz4kU40iRCr49bQ

(USA)

https://www.instagram.com/reel/DQ-zsNjkXoN/?igsh=MWRqd3l4eTdpcWRq

(जापान)

https://www.instagram.com/reel/DQ9QEGHEvt6/?igsh=ZzN1bHNwdHltdW5u

जापान में तो इस ट्रेंड ने एक अलग ही रंग पकड़ लिया है, जहां जे-पॉप परफॉर्मर्स और एनीमे कंटेंट क्रिएटर्स चिकिरी स्टेप को अपनी खास स्टाइल में जोड़कर नए तरह के डांस और ऐनिमेटेड वीडियो बना रहे हैं। वहीं चीन के तिब्बती इलाकों में इंफ्लुएंसर्स इस स्टेप को खूबसूरत पहाड़ी नज़ारों के बीच फिल्माते दिख रहे हैं, जिससे इसमें एक अलग ही सांस्कृतिक खूबसूरती जुड़ गई है और इसकी पहुंच और भी बढ़ गई है

भूटान और नेपाल में भी चिकिरी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहाँ के स्कूलों में, युवाओं के बीच, और ट्रैवल इनफ्लुएंसर्स के वीडियो में यह स्टेप खूब दिखाई दे रहा है। लोग अलग–अलग जगहों पर इस स्टेप को रीक्रिएट कर रहे हैं, और इसी वजह से इसकी पहचान और भी तेजी से बढ़ती जा रही है।

चिकिरी चिकिरी को संगीत के उस्ताद ए.आर. रहमान ने तैयार किया है और इसे मोहित चौहान ने गाया है, जबकि इसके बोल बालाजी ने लिखे हैं। यह गाना कई भाषाओं में पेश किया गया है और अपनी तेज़ पकड़ वाली धुन, रंगीन विज़ुअल्स, और हर संस्कृति में घुल-मिल जाने वाली खूबी की वजह से खूब तारीफ़ पा रहा है।

राम चरण, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा स्टारर पेड्डी को बूची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here