28वीं अभा वन खेलकूद प्रतियोगिता में चमके कवर्धा वनमंडल के खिलाड़ी

0
123

कवर्धा । देहरादून में 12 से 16 नवम्बर तक आयोजित 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में कवर्धा वनमंडल के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। देशभर के 6495 खिलाड़ियों के बीच मुकाबलों में कवर्धा वनमंडल के 8 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कुल 5 स्वर्ण, 3 रजत, 1 कांस्य पदक और 4 चतुर्थ स्थान हासिल किए।

मीना ध्रुवे का शानदार प्रदर्शन

उप वनक्षेत्रपाल मीना ध्रुवे प्रतियोगिता की स्टार रहीं। उन्होंने पावर लिफ्टिंग और वेट लिफ्टिंग में चार पदक जीते जिनमें 2 स्वर्ण और 2 रजत शामिल हैं।

• पावर लिफ्टिंग 69 किग्रा वेटरन – स्वर्ण

• पावर लिफ्टिंग 69 किग्रा ओपन – रजत

• वेट लिफ्टिंग 77 किग्रा वेटरन – स्वर्ण

• वेट लिफ्टिंग 77 किग्रा ओपन – रजत

सत्यजीत भट्ट ने जम्प इवेंट्स में दिखाया दम

वनरक्षक सत्यजीत भट्ट ने पुरुष ओपन लांग जम्प और हाई जम्प दोनों में स्वर्ण जीता। वे रिले में भी रजत पदक जीतने में सफल रहे।

फुलन्ती भगत ने जीता स्वर्ण

उप वनक्षेत्रपाल फुलन्ती भगत ने सीनियर वेटरन महिला लांग जम्प में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

युधिष्ठिर साहू का सराहनीय प्रदर्शन

वनरक्षक युधिष्ठिर साहू ने 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। वहीं 800 मीटर, 1500 मीटर और 25 किमी दौड़ में चतुर्थ स्थान हासिल किया।

विजय चौधरी ने भी बढ़ाया मान

वनपाल विजय चौधरी ने एथलेटिक्स रिले स्पर्धा में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

वनमंडलाधिकारी कवर्धा निखिल अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि उनका प्रदर्शन जिला कबीरधाम और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों और विभाग के अन्य कर्मचारियों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कवर्धा वनमंडल के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि राज्य के वन विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here