गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान…

0
22

दुर्ग । दुर्ग जिले के मुरमुंदा गांव स्थित साईं इंडस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फैक्ट्री संचालक अश्वनी वर्मा को दी। इसके बाद कुम्हारी थाना और दुर्ग अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही दुर्ग से छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने फैक्ट्री के चारों ओर से पानी की बौछार की। करीब चार टैंकर पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।

आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि फोम चिपकाने वाले केमिकल के ड्रम फट गए। इससे आग और भड़क उठी। घटना में फैक्ट्री का ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया। स्ट्रक्चर भी गिर गया। आग बुझाने के दौरान कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

फैक्ट्री संचालक अश्वनी वर्मा के अनुसार आग से लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। कुम्हारी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here