किसानों के लिए की गई व्यवस्था काफी सुविधाजनकःबीरसाय

0
25

रायपुर ।समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले के ग्राम सागरपुर निवासी 69 वर्षीय किसान श्री बीरसाय राजवाड़े ने कृषि साख सहकारी समिति, जामपारा में पहुंचकर 53.38 क्विंटल धान विक्रय किया।

किसान बीरसाय ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.0370 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 53.80 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 127452 रुपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे खाद-बीज की खरीदी एवं दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे। किसान राजवाड़े ने खरीदी केंद्र की सुगम एवं व्यवस्थित प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएँ काफी सुविधाजनक और पारदर्शी हैं।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here