महासमुंद में कार से 52 किलो से ज्यादा चांदी बरामद, 3.39 लाख रुपये नकद भी जब्त

0
9

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक कार से 52 किलो 528 ग्राम चांदी के आभूषण और अन्य सामान मिला। इसके अलावा 3 लाख 39 हजार 800 रुपये नकद भी बरामद किए गए। जब्त चांदी की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार सहित कुल 1 करोड़ 3 लाख 39 हजार 800 रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, जिले में अवैध परिवहन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत 26 नवंबर 2026 को पलसापाली चेक पोस्ट पर पुलिस की टीम वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार (CG 23Q 9222) को रोककर जांच की गई।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

कार में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी पहचान उमेश कंसारी निवासी गोबरानवापारा, रायपुर और रोशन कुमार साहू निवासी बेलटूकरी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद के रूप में हुई।

 छह बैगों में मिला चांदी का सामान

कार की तलाशी के दौरान डिक्की और सीट पर रखे छह काले बैग मिले। जब पुलिस ने बैग खोलकर जांच की तो उनमें प्लास्टिक के डिब्बों में रखे चांदी के कई तरह के आभूषण मिले। इनमें पायल, बिछिया, अंगूठियां, चेन, कड़े, ब्रेसलेट और करधन शामिल थे। इसके अलावा चांदी के बर्तन, मूर्तियां और छह चांदी की सिल्लियां भी बरामद हुईं।

पुलिस ने पूरे सामान का वजन कराने पर 52 किलो 528 ग्राम पाया। साथ ही कार से 3 लाख 39 हजार 800 रुपये नकद भी मिले। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति चांदी और नकदी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

 पुलिस कर रही मामले की जांच

दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने बरामद चांदी, नकदी और कार को जब्त कर लिया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इसके खरीद-बिक्री और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है

फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here