रूस तभी युद्ध रोकेगा जब यूक्रेनी सैनिक विवादित इलाक़ों से हटेंगे : पुतिन

0
24

मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस की प्रमुख शर्त यह है कि यूक्रेनी सेना उन क्षेत्रों से पीछे हटे जिन्हें मॉस्को अपना हिस्सा मानता है। पुतिन के अनुसार, अमेरिका या पश्चिमी देशों के साथ किसी भी तरह की बातचीत तभी आगे बढ़ सकती है जब यूक्रेन इन इलाक़ों को खाली करे।

पुतिन ने साफ़ कहा कि रूस हथियार तभी डालेगा जब उसके दावे वाले क्षेत्रों—डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन—से यूक्रेनी सैनिक पूरी तरह हट जाएँ। पुतिन ने दावा किया कि रूस बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन “मास्को की सुरक्षा और क्षेत्रीय हितों से समझौता नहीं किया जा सकता। इस बयान को ऐसे समय में दिया गया है जब अमेरिका और यूरोपीय देश युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों की संभावना तलाश रहे हैं। दूसरी ओर, यूक्रेन ने कहा है कि वह किसी भी हालत में अपने क्षेत्रों से पीछे नहीं हटेगा और युद्ध खत्म होने की शर्त सिर्फ़ रूस की पूरी वापसी है।

 

 

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here