धुरंधर’ की सफलता से सिनेमाघरों में कीमत ने छुआ आसमान’

0
100

मुंबई ।रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ धमाल मचा रही है।3 दिनों में 100 करोड़ के पार पहुंची इस फिल्म ने, संजय लीला भंसाली की ‘राम-लीला’ और ‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

इस बीच, सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ के टिकटों की कीमत भी आसमान छू रही है।चौंकाने वाली बात ये है कि यह बढ़ोतरी कारोबारी दिनों पर भी जारी है, जो फिल्म की लगातार सफलता की ओर बड़ा इशारा है।ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो के हवाले से ‘धुरंधर’ के टिकटों की बढ़ती कीमत का खुलासा हुआ है।मुंबई के BKC स्थित मैसन आईनॉक्स: जियो वर्ल्ड प्लाजा में, ‘धुरंधर’ के टिकट 2,220 रुपये प्रति व्यक्ति बिक रहे हैं।

सामान्य रिक्लाइनर के लिए टिकट की कीमत 1,920 रुपये है।वहीं, गुरुग्राम के PVR डायरेक्टर्स कट एम्बिएंस मॉल में, टिकट की सबसे कीमत 2,100 रुपये है। इसके बाद के टिकटों की कीमत 1,900 रुपये, 1,700 रुपये और 1,500 रुपये है।आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।कोलकाता में फिल्म के लिए टिकट की अधिकतम कीमत 800 रुपये है, जबकि बेंगलुरु के INOX: M5 ईसिटीम में 1,680 रुपये कीमत है।वहीं, पुणे में टिकट की कीमत 940 रुपये तक पहुंच गई है।इस बीच, ‘धुरंधर’ ने अपने अधिकार कथित तौर पर नेटफ्लिक्स को बेच दिए हैं, और यह साैदा 130 करोड़ रुपये में हुआ है।हालांकि, OTT रिलीज तारीख का ऐलान बाकी है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here