पीएम-अभिम अंतर्गत बीपीएचयू सोनहत का सीएमएचओ द्वारा औचक निरीक्षण

0
188

कोरिया । प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-अभिम) के अंतर्गत निर्माणाधीन बीपीएचयू सोनहत का आज जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अशरफ अंसारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया। सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए पीएम-अभिम अंतर्गत बनाए जा रहे भवनों की गुणवत्ता सर्वाेपरि है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधारात्मक बिंदुओं पर भी दिशा-निर्देश दिए गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here