
चांपा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चांपा के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को आगामी अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
चार प्रांतों के 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में चार प्रांतों से कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और वर्गों में कबड्डी के मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए आगामी अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

















