
रायपुर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायपुर में निःशुल्क फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धर्म रक्षक अधिवक्ता आलोक पांडे की पहल पर गरीब, जरूरतमंद और आम लोगों के लिए फिल्म का नि:शुल्क प्रदर्शन कराया जा रहा है।
राज टॉकीज में बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक
इसी अभियान के तहत रविवार को राज टॉकीज, रायपुर में ‘हनुमान अंश’ का निःशुल्क प्रदर्शन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी, संतजन और सनातनी समाज के लोग शामिल हुए। दर्शकों ने फिल्म देखने के साथ भारतीय संस्कृति और सनातन आस्था से जुड़े इस प्रयास की सराहना की।
‘आस्था और संस्कृति की कहानी है हनुमान अंश’
आलोक पांडे ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ आस्था, भारतीय संस्कृति और संत परंपरा से जुड़े मूल्यों को सामने रखने वाली फिल्म है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि आर्थिक कारणों से कोई व्यक्ति इस फिल्म को देखने से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि फिल्म के निःशुल्क प्रदर्शन का अभियान आगे भी जारी रखने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोग फिल्म देख सकें और इससे जुड़े सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संदेश से परिचित हो सकें।

















