एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ा खुलासा, 15.7 किलो गांजा जब्त, महासमुंद से आरोपी गिरफ्तार

0
103

जांजगीर-चांपा । जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

थाना शिवरीनारायण पुलिस ने महासमुंद जिले से आरोपी विमल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में इससे पहले दो अन्य आरोपी और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित टीम ने आरोपी को बानोभाठा, थाना बलौदा, जिला महासमुंद स्थित उसके घर से हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 4 जनवरी 2026 को ओडिशा के बलांगीर जिले के कंटामाल क्षेत्र से करीब 15 किलोग्राम गांजा मंगवाया था। गांजा ‘सिग्नेचर पान मसाला’ लिखे थैले में लाया गया था और इसे आगे सप्लाई करने की योजना थी। भुगतान फोन-पे के माध्यम से होना तय था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसे आपराधिक नेटवर्क का अहम सबूत माना जा रहा है।

अब तक इस प्रकरण में कुल 15.700 किलोग्राम गांजा, एक ईको कार, दो मोबाइल फोन और करीब 13 लाख 5 हजार रुपए के अन्य साक्ष्य बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार यह संगठित तस्करी नेटवर्क था, जिसके अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here