रायपुर साहित्य महोत्सव 2026 में ‘छत्तीसगढ़ महतारी की आरती’ वीडियो का भव्य लोकार्पण

0
411

रायपुर साहित्य महोत्सव 2026 में ‘छत्तीसगढ़ महतारी की आरती’ वीडियो का भव्य लोकार्पण

रायपुर
“🕉️ जय जय छत्तीसगढ़ महतारी, सबले सुग्घर सबले पियारी…”
इन भावपूर्ण पंक्तियों से सजी छत्तीसगढ़ महतारी की आरती (लेखिका: साहित्यकार उर्मिला देवी आशिया ‘उर्मि’) की वीडियो का भव्य विमोचन एवं लोकार्पण रायपुर साहित्य महोत्सव 2026 के अंतर्गत पुरखौती मुक्तांगन के महनीय मंच पर संपन्न हुआ।

इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा वीडियो का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पी.सी. लाल यादव, श्रीमती शकुंतला तरार, डॉ. विनय पाठक, श्री बिहारी लाल साहू, श्री आशीष सिंघानिया, डॉ. चितरंजन कर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

यह वीडियो कलाकार एवं ग़ज़लकार श्री आशीष ठाकुर ‘अकेला’ एवं अनुराग ठाकुर द्वारा  तैयार की गई है, जिसने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना, मातृभाव और अस्मिता को दृश्य एवं संगीत के माध्यम से सशक्त अभिव्यक्ति दी है।

रचनात्मक श्रेय (Creative Credits):

लेखिका: साहित्यकार उर्मिला देवी आशिया ‘उर्मि’

संगीत संयोजन एवं स्वर-रचना: आशीष ठाकुर एवं अनुराग ठाकुर

ऑडियो एवं वीडियो निर्माण: अकेला ओरिजिनल्स (Akela Originals)

दृश्य अवधारणा एवं निर्देशन: आशीष ठाकुर ‘अकेला’

परिकल्पना, पटकथा एवं संपादन: अमन चंद्राकर

संभवतः विश्व कीर्तिमान की ओर

उल्लेखनीय है कि विश्व में संभवतः छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जहाँ के निवासी अपने प्रदेश को ससम्मान “छत्तीसगढ़ महतारी” कहकर संबोधित करते हैं। इस विशिष्ट भावबोध को संक्षिप्त, सुव्यवस्थित एवं गेय रूप में प्रस्तुत करने हेतु आरती का लेखन साहित्यकार उर्मिला देवी ‘उर्मि’ द्वारा किया गया है।

छत्तीसगढ़ महतारी की आरती के लेखन हेतु कवयित्री उर्मिला देवी ‘उर्मि’ को महाकवि नागार्जुन सम्मान से भी अलंकृत किया जा चुका है, जो इस कृति की साहित्यिक महत्ता को रेखांकित करता है।

लाला जगदलपुरी मंडप में संपन्न इस समारोह में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक पटल पर भी सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस स्वर्णिम उपलब्धि पर समस्त रचनात्मक टीम, साहित्य जगत एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।

 

 

 

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here