मोदी के फर्जी बजट से शेयर मार्केट धड़ाम : राहुल

0
161

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आरोप है कि सरकार ने एक फर्जी और खोखले वादों वाला बजट पेश किया है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर देखने को मिला और बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दे की बजट के बाद आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 80,600 और निफ्टी करीब 550 अंक गिरकर 24,800 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है। सरकार ने सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया। इस वजह से ही बाजार में यह गिरावट आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here