महासमुंद पुलिस की कार्रवाई : 247 लीटर महुआ शराब जब्त, 7 गिरफ्तार

0
112

महासमुंद जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बनसिवनी और कमार डेरा क्षेत्र में छापामार अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 247 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, वहीं करीब 600 किलोग्राम महुआ लाहन पाश को मौके पर ही नष्ट किया गया, जिससे लगभग 1800 लीटर महुआ शराब बनाई जा सकती थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना महासमुंद क्षेत्र के ग्राम बनसिवनी में दबे पांव अवैध महुआ शराब बनाने का काम चल रहा है। सूचना के आधार पर 6 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे महासमुंद पुलिस टीम ने कमार डेरा, ग्राम बनसिवनी में दबिश दी। मौके से कच्ची महुआ शराब के साथ-साथ शराब बनाने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई।

इस कार्रवाई में कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 84,400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जब्त सामग्री

247 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 49,400 रुपये)

600 किलोग्राम महुआ लाहन पाश (कीमत लगभग 60,000 रुपये, मौके पर नष्ट)

शराब बनाने के उपकरण – गैस टंकी, चूल्हा, बर्तन आदि (कीमत लगभग 35,000 रुपये)

गिरफ्तार आरोपी

चितेश्वर महेश्वरी (42), निवासी बनसिवनी

सुकलाल कंवर (38), निवासी कमार डेरा, बनसिवनी

कन्हैया बंजारे (49), निवासी बनसिवनी

राजेश मांडले (42), निवासी वार्ड नंबर 08, बनसिवनी

नेतराम कमार (28), निवासी बनसिवनी

पोखन टंडन (25), निवासी वार्ड नंबर 08, बनसिवनी

तोष कुमार (35), निवासी बनसिवनी

महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here