जेनेवा में आज से शुरू होगी वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप, गुकेश के सामने सिंदारोव की चुनौती

0
5
Nby

विश्व खिताब के लिए आमने-सामने होंगे दो युवा खिलाड़ी, 12 दिसंबर तक खेली जाएंगी 14 बाजियां

नई दिल्ली । स्विट्जरलैंड के जेनेवा में आज से विश्व शतरंज चैंपियनशिप का रोमांच शुरू होने जा रहा है। इस बार खिताब की जंग में भारत के मौजूदा चैंपियन डी. गुकेश और उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव आमने-सामने होंगे। दोनों खिलाड़ी महज 20 वर्ष के हैं और विश्व खिताब के लिए अपनी रणनीति, धैर्य तथा मानसिक मजबूती का प्रदर्शन करेंगे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

गुकेश के सामने खिताब बचाने की चुनौती

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश इस मुकाबले में अपना विश्व चैंपियन का ताज बचाने उतरेंगे। वहीं, उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव उन्हें कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान में होंगे।

14 बाजियों में होगा फैसला

चैंपियनशिप 24 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित होगी। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कुल 14 बाजियां खेली जाएंगी। शतरंज प्रेमियों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं, जिसमें दो युवा खिलाड़ियों के बीच विश्व खिताब के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here