छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 5 की मौत

0
71

छत्तीसगढ़ में गुरुवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पांच परिवारों को उजाड़ दिया। राजधानी रायपुर और कोरबा जिले में हुए भीषण टक्करों में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

रायपुर । राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित विधानसभा रोड पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक और साइकिल सवार पति-पत्नी तीनों दूर जा गिरे।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तीनों सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे। गंभीर चोटों के कारण तीनों ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि संभलने का मौका तक नहीं मिला।

वहीं दूसरी घटना कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र की है। मोरगा चौकी इलाके में ओवरटेक के दौरान एक अज्ञात वाहन ने दो कारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों कारें अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराईं।

इस हादसे में एक कार में सामने बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और हादसों के कारणों का पता लगाया ज रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here