भारत-पाक मुकाबले में टीम इंडिया का जलवा, देश में जश्न का माहौल

0
70

रायपुर । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत को लेकर लोकसभा सांसद Brijkmohan Agrawal ने भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस जीत को देशवासियों के लिए गर्व, उत्साह और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा रोमांच और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा रहता है।

हल्के अंदाज में उन्होंने टिप्पणी की, “हर बार वो कहते हैं – ‘इस बार पक्का!’ और हर बार इतिहास कहता है – ‘भारत अडिग है!’” उनके इस बयान को खेल प्रेमियों ने खूब सराहा।

श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया।

सांसद ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ी है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here