वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि से लिया आशीर्वाद

0
56

रायपुर । वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार देर रात निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से भेंट कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों पर विस्तृत ज्ञान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, संस्कारों के संरक्षण और युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, महासचिव अजय अवस्थी एवं डॉ. सुनील कुमार ओझा, तथा प्रदेश सचिव राम तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस आध्यात्मिक एवं पावन कार्यक्रम का आयोजन परम भक्त सुशील ओझा एवं उनके परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को समाज के लिए प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here