ग्राम पंचायत बम्हनी सरपंच सहित सैकड़ों ग्रामीण भाजपा में शामिल

0
41

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व पर जताया विश्वास

कवर्धा । कवर्धा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच सुरेश कौशिक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का परित्याग कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । सभी ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व, सुशासन और क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सुरेश कौशिक (सरपंच), संतोष पटेल , योगेश धुर्वे , दुकेश्वर , लाला राम , मोहन , रामायण , छिन्नु , हेमराज , दुखुराम, रामकुमार ,अश्वनी ,रमेश ,मनोहर ,राम औतार ,आशकरण ,कैलाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा शामिल रहे।

इस अवसर पर सरपंच सुरेश कौशिक ने कहा कि “उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन से प्रभावित होकर हम सभी ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। हमें विश्वास है कि भाजपा के साथ जुड़कर हम अपने ग्राम और क्षेत्र के विकास में और अधिक योगदान दे सकेंगे।”

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह भाजपा की जनहितकारी नीतियों, सुशासन और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। ग्राम बम्हनी में सैकड़ों लोगों का भाजपा में प्रवेश संगठन की बढ़ती ताकत और जनसमर्थन को दर्शाता है।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए क्षेत्र में विकास की गति को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here