प्रगति उत्सव 2026 “आज के विद्यार्थी देश के धरोहर हैं ” प्रगति कॉलेज के वार्षिकोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति के साथ मीनल चौबे झूम उठे विधार्थी”

0
56

प्रगति उत्सव 2026 “आज के विद्यार्थी देश के धरोहर हैं ” प्रगति कॉलेज के वार्षिकोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति के साथ मीनल चौबे झूम उठे विधार्थी”

प्रगति कॉलेज का वार्षिक उत्सव 2026 का आयोजन शहीद स्मारक भवन में आज दिनांक 19/02/2026 को मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती मीनल चौबे, मेयर नगर निगम, रायपुर और शंशाक शर्मा जी, चैयरमेन, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमिक, रायपुर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विषेष के रूप से छत्तीसगढ़ शिक्षण समिति के सचिव श्री राजीव वोरा जी एवं सलाहकार डॉ. श्रुति झा उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती मीनल चौबे, मेयर नगर निगम, रायपुर ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि आज के विद्यार्थी भवष्यि की राष्ट्र के विकास में सहायक होगें। उन्होनें विद्यार्थियों से कहा कि जो शिक्षा आपको मिल रही है उसे लगन से स्वीकार करें और अपने जीवन में आत्मसात करें। शिक्षा के माध्यम से आप अपने शहर, जिला, राज्य में अपना योगदान दें। शहर के विकास में जो कार्य हो रहे है उसको सुरक्षित रखने का दायित्व भी आपका है। विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भवष्यि की कामना की।

आज के कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि श्री शंशाक शर्मा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष ने कहा कि जैसे दौणाचार्य जी को अर्जुन के दृढ़सकंल्प और लगन से जाना जाता है उसी तरह विद्यार्थी भी अपने उपलब्धि से पूरे कॉलेज का नाम रोशन करता है अतः विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर एक मन से समर्पित होना चाहिए। कॉलेज संचालन समिति के सचिव, श्री राजीव वोरा जी ने प्रगति उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम् नही बल्कि संर्वागीण व्यक्तिव विकास का माध्यम् भी है। अतः विद्यार्थियों को सिर्फ सपना ही नहीं देखना चाहिए बल्कि उसे पूरा करने के लिए समर्पित भाव से खूब मेहनत करे। कॉलेज की सलाहकार डॉ. श्रुति झा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे ऊंचे सपने देखने का हौसला रखे और उसे पूरा करने की जिद रखे।

प्राचार्या डॉ. सौम्या नैय्यर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय की उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी और आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होनें सालभर के कॉलेजों को गतिविधियों की जानकारी दी। आपने आगे कहा, कि महाविद्यालय का शैक्षणिक परिणाम प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की मेहनत एवं लगन के कारण उत्कृष्ट रहता है।

स्वागत कार्यक्रम की कड़ी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान भारतीय शास्त्रीय नृत्य और पाश्चात्य संस्कृति की मिश्रण प्रस्तुति ने एक नये अंदाज में कार्यक्रम पेश किया। नृत्य संगीत के इस कार्यकम में कत्थक, भरतनाट्यम, एवं मणिपुरी जैसी पारम्परिक नृत्य कलाओं को एकसाथ मंच पर सकार किया। देश के विभिन्न राज्यों की पारपरिक वेशभूषा के साथ लोकनृत्यों की प्रस्तुतियाँ हुई, जिसके अंतर्गत ।

शिव स्तुति ” नृत्य से अपने अद्भुत कला का प्रदर्शन किया।” अधरम् मधुरम गीत ” पर नृत्य कर भाव विभोर कर दिया।” माँ काली महाकाली” के नौ रूपों की महिमा को अभिनय के माध्यम् से बखान किया। इसके पश्चात् बॉलीवुड डांस और प्रादेशिक नृत्यों में पंजाब, साउथ एंव हिप पॉप नृत्य कर लाजवाब प्रस्तुति कर दर्शकों को झुमने पर मजबूर कर दिया।

कृष्ण लीला में रूखमणी और सत्यभामा के निश्चल अनुराग को नृत्य के माध्यम् से प्रस्तुत किया। पचरा गीत में माता की श्रृंगार महिमा, रोद्र रूप को गीतों के माध्यम् से आवाज दी। इसके बाद होली के पावन अवसर पर फाग गीत और मुख मुरली बजाये मुख मुरली बजाये छोटे से श्याम कन्हैया ने गीत पर रंग गुलाल से माहौल को रंगमय बना दिया।
नृत्य एवं संगीत से सराबोर प्रगति उत्सव 2026 में वाद्ययंत्रों की सामूहिक प्रस्तुति ने दर्षक दीर्घा को करतल ध्वनि से गुंजित कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सबसे आकर्षक प्रस्तुति हैलोवीन थीम पर जिसमें संगीत, नृत्य के साथ नवरसों का इंद्रधनुषी रंग पूरे सभाग्रह में छा गया।

कार्यक्रम में सत्र 2025-26 के विद्यार्थियों को उनकी विविध गतिविधियों यथा शैक्षणिक, सांस्कृतिक, क्रीड़ा में विशेष योगदान के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया, जिसके अन्तगर्त पुरस्कारों की विशेष श्रेणी में बेस्ट स्कॉलर गुरर्कित सिंह (बीसीए तृतीय वर्ष 2024-25), बेस्ट स्टुडेंट श्रेया अग्रवाल (बी.कॉम तृतीय वर्ष 2025-26), बेस्ट जैज़ परफॉर्मर (मेल) प्रणय सोनी (बी.कॉम द्वितीय वर्ष 2025-26) और बेस्ट जैज परफॉर्मर (फिमेल) अंकाक्षा शर्मा (बीएड़ द्वितीय वर्ष 2025-26) एवं बेस्ट स्पोर्टस पर्सन आरती साहित्य (पीजीडीसीए) को दिया गया। बेस्ट अचिवर इन जर्नालिजम वेद प्रकाश साहू (बीएजेएमसी तृतीय वर्ष 2024-26), बेस्ट अचिवर इन डिप्लोमा कोर्स धनश्याम (डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष 2024-26) को पुरस्कृत किया गया एवं अन्य पुरस्कारों का विवरण निम्नानुसार है-

सत्र 2024-25 की प्रावीण्यता सूची

क्र

विद्यार्थी का नाम

कक्षा

1. गौरव बुटकुले

बीसीए तृतीय वर्ष (2024)

2. रानी वर्मा

बीएस.सी. तृतीय वर्ष (2024)

3. आशिष पंजीयार

बीएस.सी. तृतीय वर्ष (2024) बीएस.सी. तृतीय वर्ष (2024)

प्रतिशत एवं प्रावीण्यता सूची में स्थान

“प्रावीण्यता सूची में चतुर्थ स्थान” (पं.र.शु.वि.वि.)

“प्रावीण्यता सूची में छठवा स्थान” (पं.र.शु.वि.वि.)

“प्रावीण्यता सूची में आठवा स्थान” (पं.र.शु.वि.वि.)

4. राहुल यादव

“प्रावीण्यता सूची में नव्वां स्थान” (पं.र.शु.वि.वि.)

क्रीड़ा सम्बंधी उपलब्धियाँ-

खेल उपलब्धियाँ 2025-26

SNo.

Name of the Student

Games/Sports

Class

1

Achievements

A.D.Ashish

В.С.А.-II

Badminton

2

Participated in East Zone Inter University Badminton Competition.

& Inter Collegiate Badminton Championship Winner (Team Member)

Participated in East Zone Inter University Badminton Competition.

&

Om Basak

B.Com.l

Badminton

3

Inter Collegiate Badminton Championship Winner (Team Member) Inter Collegiate Chess Championship Runner up (Team Member)

&

Prachi Yadav

P.G.D.C.A Chess

Participated in East Zone Inter University Chess. Competition

Anjali Verma

B.C.A.-I

Volleyball

Participated in All India Inter University Volleyball Competition

Rakhi Sahu

B.C.A.-II

Badminton & Squash

Participated in East Zone Inter University Badminton Competition.

& Will Participate in All India Inter University Squash Competition.
6 Aman Yadav

B.Com.-I

Badminton

7

Yuvraj Sahu

B.Sc.-II Chess

Arati Sahtla

P.G.D.C.A.

Badminton

Inter Collegiate Badminton Championship Winner (Team Member) & Participated in East Zone Inter University Badminton Competition.

Participated in State Level Chess Competition.

& Inter Collegiate Badminton Championship Winner (Team Member)

Inter Collegiate Badminton Championship Winner & State Level Girls Badminton Championship Runner up (Team Member) & Participated in East Zone Inter University Badminton Competition.

09 Satish Patale

B.Com.-III Yoga

Inter Collegiate Yoga Championship Winner

10. Yash Sonwani

B.Com.-I

Squash

11.Will Participate in All India Inter University Squash Competition.

Atul Luniya

B.B.A.-IL

Squash

Will Participate in All India Inter University Squash Competition

Devendra Kumar Dev Das

12

P.G.D.C.A

Squash

Will Participate in All India Inter University Squash Competition

Piyush Singh

B.Com.-III

14

Lawn Tennis

13

Participated in All India Inter University Lawn Tennis Competition

Likhit Ojha

B.Com.-II

Badminton

Inter Collegiate Badminton Championship Winner (Team Member)

Soham Wadhwani

15

B.Com.-1

Badminton

Inter Collegiate Badminton Championship Winner (Team Member)

16

Jagriti Sahu

B.Com.-I Chess

Inter Collegiate Chess Championship Runner up (Team Member)

17 Nilima Pandey

B.Sc.-III Chess

Inter Collegiate Chess Championship Runner up (Team Member)

18. Raushani Sahu

B.Sc.-I

Chess

Badminton

Inter Collegiate Chess Championship Runner up (Team Member)

Inter Collegiate Badminton Championship Winner (Team Member)

19. Trisha Nayak B.Sc.-11

Badminton

Inter Collegiate Badminton Championship Winner (Team Member)

20. Garima Sahu

B.Com.-II

1. प्रगति कॉलेज बॉय बैंडमिन्टन टीम इंटर कॉलेज बैंडमिन्टन प्रतियोगिता 2025-26 चैम्पियनशीप जीता।

2. प्रगति कॉलेज गर्ल्स बैंडमिन्टन टीम इंटर कॉलेज बैंडमिन्टन प्रतियोगिता 2025-26 चैम्पियनशीप जीता।

3. दोनों ही बैंडमिन्टन टीमों के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय बैंडमिन्टन प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया और राज्य स्तरीय बैंडमिन्टन प्रतियोगिता में उप-विजेजा रहे।

4. यश सोनवानी बी. कॉम प्रथम वर्ष इंटर कॉलेज स्क्वेश प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहा।

5. सतीश पटले बी. कॉम अंतिम वर्ष इंटर कॉलेज योगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रहा।

6. प्राची यादव पीजीडीसीए की छात्रा सांसद खेल महोत्सव 2025-26 रायपुर लोक सभा क्षेत्र से शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही। इसके अलावा इंटर कालेज शंतरज प्रतियोगिता में प्राची यादव अपने पूरे मैच जीतकर प्रथम स्थान पर रही।

इस अवसर पर समस्त विभाग के विभागाध्यक्ष, एडमिनिस्ट्रेटर, समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण और विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति एवं सहयोग देकर कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here