नागबंधम’ के पहले गाने ‘नमो रे’ का नया पोस्टर जारी

0
44

प्रोमो कल और पूरा गाना 15 मार्च को होगा रिलीज


मुंबई । फिल्म नागबंधम को लेकर दर्शकों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के मेकर्स ने अब इसके पहले गाने नमो रे का नया पोस्टर जारी करते हुए इसके प्रोमो रिलीज की तारीख का ऐलान किया है। गाने का प्रोमो बुधवार को रिलीज किया जाएगा, जबकि पूरा गाना 15 मार्च 2026 को सुबह 11:11 बजे जारी होगा।

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि “एक पवित्र गूंज आने वाली है और #Nagabandham का म्यूजिकल सफर शुरू हो रहा है। पहला सिंगल #NaMoRe का प्रोमो कल आ रहा है और पूरा गाना 15 मार्च को रिलीज होगा।”

इससे पहले महाशिवरात्रि के मौके पर फिल्म का टीज़र जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। टीज़र ने रिलीज के महज 24 घंटों के भीतर 20 मिलियन (2 करोड़) से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए थे। इसी के साथ IMDb की रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

टीज़र में बड़े पैमाने की भव्यता, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और शानदार विजुअल प्रेजेंटेशन देखने को मिला। फिल्म की कहानी भारतीय पौराणिक कथाओं और लोककथाओं से प्रेरित एक रहस्यमयी दुनिया की झलक पेश करती है।

फिल्म का निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है, जबकि इसके निर्माता किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिथा नागिरेड्डी हैं। यह फिल्म 2026 की गर्मियों में पैन-इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here