जन्मदिन का जश्न छोड़ काम में व्यस्त आमिर खान, ‘एक दिन’ के लिए टाइट शेड्यूल

0
12

मुंबई । भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आमिर खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले कई दशकों में उन्होंने कई यादगार फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। दुनिया भर में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और हर साल फैंस उनके जन्मदिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। आमिर अक्सर इस मौके पर मीडिया और प्रशंसकों के साथ बातचीत भी करते हैं, लेकिन इस बार उनका जन्मदिन अपेक्षाकृत सादा रहा।

अभिनेता के करीबी सूत्रों के अनुसार आमिर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एक दिन’ के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य में व्यस्त हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। आमिर इस फिल्म में निर्माता की भूमिका निभा रहे हैं और परियोजना से जुड़े हर पहलू पर खुद नजर रख रहे हैं। फिल्म की रिलीज नजदीक आने के कारण वह फिलहाल इसी काम पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।

सूत्र ने बताया कि इस बार आमिर का 61वां जन्मदिन अलग अंदाज में गुजर रहा है। जश्न मनाने की बजाय वह पूरी तरह फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है, इसलिए वह हर छोटे-बड़े काम पर खास ध्यान दे रहे हैं, जिसके चलते उनका शेड्यूल काफी व्यस्त बना हुआ है।

फिल्म ‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान कई वर्षों बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। यह जोड़ी पहले भी हिंदी सिनेमा को कई सफल फिल्में दे चुकी है, जिनमें कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू… या जाने ना जैसी फिल्में शामिल हैं। इस नई फिल्म के साथ वे एक बार फिर रोमांटिक शैली में वापसी कर रहे हैं, जिससे दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि इसके निर्माता आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here